देश

national

मन की बात देश के लोगो को नई राह दिखाने का सशक्त माध्यम-विभवनाथ भारतीय

Sunday, March 26, 2023

/ by Today Warta



प्रधानमंत्री की नई-नई प्रेरणादाई बाते "मन की बात" मे देश को गौरवान्वित करता है-दिलीप कुमार चतुर्वेद

बूथ समितियो एवं किसान मजदूरों संग भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनाई

यमुनापार जिला मे 1014 बूथो पर भाजपाइयों जनप्रतिनिधियों ने सुनी मन की बात

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 99वें संस्करण के माध्यम से रविवार को देश को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने अरैल के नैनी बूथ क्रमाकं 1 पर कार्यकर्ताओ संग मन की बात को सुनने बाद कहा मन की बात देश के लोगो को नई राह दिखाने का माध्यम रहा। यमुनापार के मन की बात के जिला संयोजक भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने झझंरा चौबे के बूथ संख्या 294 मे रेडियो पर किसानों और मजदूरों संग मन की बात को सुनकर नई बूथसमिति संग बैठक किया।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑर्गन डोनेशन पर बात की। दो ऐसे परिवारों से बात कराई, जिनके किसी सदस्य की मृत्यु के बाद उसके अंगदान किए गए। पीएम मोदी ने इस सस्करणं में नारी शक्ति, क्लीन एनर्जी, कोरोना से सावधानी और अगले महीने होने जा रहे सौराष्ट्र-तमिल संगमम पर बात की। उन्होंने मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर लोगों की राय भी मांगी। उन्होंने कहा कि लोगों के विचार ही 30 अप्रैल को होने वाले 100वें मन की बात को खास बनाएंगे। जिला संयोजक मन की बात दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा देश अपने प्रधानमंत्री पर अब गर्व कर रहा है। नित नए-नए विषयो को विना राजनीति के बात किए लोगों को प्रेरणा देकर देश को नई दिशा देना सामान्य बात नही है। किसानों मजदूरों ने भी मन की बात को सुनकर कहा "अबहिन तक हब सब का केवल बोट डालई का पूछत रहे।अब मोदीजी हम सब का राशन-मकान-सिलेंडर-रूपया-पैसा-दवा सब फ्री देत है। बार-बार मोदिन बनिही प्रधानमंत्री। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि यमुनापार के 1014 बूथो पर कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियो ने मन की बात को सुनकर सरल एप्प पर डाउनलोड़ किया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'