देश

national

भारी भरकम दीवार गिरने से मासूम की दबकर मौत

Thursday, March 30, 2023

/ by Today Warta



कमल सिंह

बांदा/पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव का मामला । मकान का निर्माण कराने के लिए बनाई गई बीम की सिंचाई करते समय पड़ोसी की भारी भरकम कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। नजदीक खड़ा मासूम दबकर घायल हो गया। आसपास मौजूद घरवालों ने आनन-फानन उसे मलबे से बाहर निकाला। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार होने से पहले ही बालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना क्षेत्र के अलोना गांव निवासी कुलदीप अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहा था। उसे मकान बनवाने के लिए बीम बनवाई थी। वह बुधवार की सुबह बीम की तराई कर रहा था। नजदीक में उसका पांच वर्षीय पुत्र हर्ष भी खड़ा हुआ था। इसी बीच पड़ोसी की भारी भरकम कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इससे हर्ष मलबे में दब गया। घरवालों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के अन्य लोग भी आ गए। आनन-फानन मलबे से उसे बाहर निकाला। उसे तत्काल जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां उपचार होने से पहले ही हर्ष ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि हर्ष उसका इकलौता बेटा था। दीवार गिरने से अचानक यह हादसा हो गया। अचानक हुए इस हादसे से मां मालती समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'