देश

national

होली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने जनता से किया संवाद

Sunday, March 5, 2023

/ by Today Warta



सोंरई गांव के पंचायत भवन में लगाई गई चौपाल, पुलिस के अलाबा सम्भ्रांतजनों की रही मौजूदगी

मड़ावरा/ललितपुर। सीओ मड़ावरा केशवनाथ और थाना प्रभारी मड़ावरा धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोंरई गांव के पंचायत भवन में आगामी होली पर्व के मद्देनजर गांव के सम्भ्रांतजनों के साथ चौपाल लगाकर चर्चा हुई। पुलिस ने चौपाल के दौरान गांव के लोगों से शांति व्यबस्था बनाये रखने व आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की बात कही।     मौके पर ग्राम प्रधान भगवानदास रजक की मौजूदगी देखी गई जिन्हौने बताया कि गांव में हर एक पर्व शांतिप्रिय ढंग से मनाया जाता है। तो वहीं सीओ केशवनाथ ने कहा कि होली पर हुडंग मचाने बालों की कोई खैर नहीं होगी। ग्रामीणों से उन्हौने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर पुलिस को तत्काल सूचित करें। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखेगी। आपराधिक प्रवित्ति के लोगों को पुलिस विशेष रूप से अपनी नजर में रखेगी। परंपरागत तरीके से ही त्योहार मनाये। नियत स्थान पर ही होलिका दहन करें।इस मौके पर पुलिस उपनिरीक्षक सुभाष शर्मा, कांस्टेबल अनूप पटेल, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मड़ावरा मुकेश पाल, बरिष्ठ समाजसेवी अनीत मिश्रा, पत्रकार अरविन्द मिश्रा, वृंदावन कुशवाहा, राजाराम अहिरवार, सरन तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह परमार, दौलतराम पाल आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'