देश

national

मिलेट्स महोत्सव 2023 प्रदर्शनी में पहुँचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Thursday, March 16, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। मिलेट्स महोत्सव 2023 में कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण योजना योजनान्तर्गत तीन दिवसीय एग्रोक्लाइमेटिक जोन विराट किसान मेला प्रदर्शनी जनपद के अरोड़ा रिसोर्ट में लगाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर प्रदर्शनी व कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही मंत्री ने प्रांगण में मौजूद किसानों को संबोधित किया और सरकार के विकास कार्यों को बनाया साथ ही कृषि से संबंधित बातों को मंत्री ने किसानों को समझाया वही मंत्री ने कई किसानों को प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया। मंत्री ने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलो पर जा जाकर लगे उपकरणों की जानकारी ली। आपको बता दें कि गुरुवार को उन्नाव के कब्बा खेड़ा स्थित अरोड़ा रिसार्ट में मिलेट्स महोत्सव 2023 सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण योजना योजनान्तर्गत तीन दिवसीय एग्रोक्लाइमेटिक जोन विराट किसान मेला प्रदर्शनी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुँचे जहाँ फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद स्वम् सहायता समूह द्वारा लगाई गई दुकानों का सर्वेक्षण किया स्टाल टू स्टाल निरीक्षण किया। इसके बाद मंत्री ने दीपप्रज्वलित किया। वही मंच पर पँहुचते मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया वंही अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। जनपद में अलग अलग ब्लाकों से आये किसनो ने मंत्री जी का अभिवादन किया। वंही मंत्री ने किसानों को संबोधित किया और सरकार के विकास कार्यो के बारे में बताया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'