देश

national

निकाय चुनाव बाँदा : जिले की दोनों नगर पालिकाओं में महिलाओं को मिलेगी कमान

Friday, March 31, 2023

/ by Today Warta



कमल सिंह 

बांदा/ निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित सीटों की सूची जारी कर दी गई है। सूची में नगर पालिका परिषद बांदा को सामान्य वर्ग तथा अतर्रा नगर पालिका को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए जाने से चुनाव की तैयारी कर रहे पुरुषों को झटका लगा है। अब इन दोनों सीटों से पुरुष चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसी तरह नगर पंचायतों के आरक्षण में भी 6 में से 2 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। सामान्य वर्ग के लिए दो सीटें छोड़ी गई है।नगर पालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण इस प्रकार है

नगर पालिका परिषद बांदा- सामान्य महिला

नगर पालिका अतर्रा - अनुसूचित जाति महिला

नगर पंचायत का आरक्षण इस प्रकार है

नगर पंचायत बिसंडा- अनुसूचित जाति महिला 

नगर पंचायत नरैनी -अनुसूचित जाति

नगर पंचायत ओरन-  सामान्य

 नगर पंचायत तिंदवारी- पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पंचायत मटौंध- सामान्य

नगर पंचायत बबेरू- सामान्य

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'