देश

national

बाइक की टक्कर से दो चचेरी बहनों की मौत

Thursday, March 30, 2023

/ by Today Warta



कमल सिंह

अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना गांव में हुई घटना 

भागवत कथा सुनने गई थीं दोनो बहनें 

बांदा। दरवाजे में खड़ी होकर भागवत कथा सुन रहीं दो चचेरी बहनों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, इससे वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनो को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान दोनो की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी कलावती (68) पत्नी लाखन सिंह अपनी चचेरी बहन ज्ञानदेवी (70) पत्नी राजबहादुर निवासी आवाज विकास कालोनी बांदा के साथ अपने मायके नंदना गांव गई थीं। नंदना गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। मंगलवार की शाम दोनो बहनें दरवाजे में खड़ी होकर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर रही थीं। इसी बीच सामने से रही तेज रफ्तार बाइक ने दोनो को टक्कर मार दी। इससे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने देखा तो उन्हें उठाकर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान दोनो की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार के अन्य लोग भी मेडिकल कालेज पहुंच गए। मृतका ज्ञानदेवी के पुत्र कमल सिंह न्यायालय में लोक अभियोजक पाक्सो में तैनात है। उन्होंने बताया कि उनकी मां अपनी चचेरी बहन के साथ मायके गई थी। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान दोनो बहनों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतका ज्ञानदेवी के दो पुत्र हैं। वहीं कलावती के चार पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। परिवार के लोग खेती-किसानी करते हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'