देश

national

जेठ ने बेटों के साथ मिलकर महिला को पीटा

Wednesday, March 29, 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के बाबातारा गांव में जमीन कब्जे का विरोध करने पर जेठ ने बेटों संग मिलकर महिला को पीट दिया। पिटाई से उसको काफी चोटें आई। घायल महिला ने थाने में आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाबा तारा गांव निवासी नन्हे लाल मजदूरी करता है। पत्नी ननकी देवी ने बताया कि उसका पति मंदबुद्धि है। ननकी ही जमीन जायदाद की देखभाल करती है। उसकी सड़क किनारे जमीन है। उसने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने के बाद वह कच्चे मकान को गिराकर उसी जगह आवास का निर्माण करा रही है। आरोप है कि उसका जेठ बेटों के साथ वहां पहुंचा और जमीन पर कब्जा करने लगा। महिला के जमीन कब्जे का विरोध करने पर गाली-गलौज कर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से ननकी को काफी चोटें आई। घायल ने थाने में आरोपितों के खिलाफ मामले की तहरीर दी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'