देश

national

घर के बाहर बंधी दो भैंस चोरी

Wednesday, March 29, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव निवासी बनवारी लाल प्रयागराज में मजदूरी करता है। जीविका चलाने के लिए उसने मवेशी पाल रखे हैं। मंगलवार की शाम पत्नी ननकी देवी मवेशियों को घर के बाहर बांधकर परिवार समेत अंदर सो रही थी। इसी दौरान एक लोडर लेकर चोर वहां पहुंचे और उसकी दो भैंस को लाद ले गए। सुबह भैंसों को गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के इलाकों में मवेशियों की काफी खोजबीन की। इसके बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'