देश

national

दंबगों ने रंजिशन चाची व भतीजे से की मारपीट

Wednesday, March 29, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के फरीदनपुर गांव में दबंगों ने विवाहिता के घर में घुसकर मारपीट की। भतीजा बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपितों ने उसे भी पीट दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फरीदनपुर निवासी चंगीलाल ने बताया कि गांव के ही अशोक कुमार से उसकी रंजिश चल रही है। इसी अदावत में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपित ने घर के बाहर बैठी अनार देवी को पीट दिया। भतीजा बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपितों ने उसे भी पीट दिया। घायलों ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपित अशोक कुमार, गुड्डू समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'