राकेश केशरी
कौशाम्बी। नगर पंचायत सिराथू मे सफाई व्यवस्था चैपट होने से मच्छारो का प्रकोप बढना शुरू हो गया है। मच्छरो के कारण लोगो का सोना दुश्वर हो गया है। नगर पंचायत तथा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई भी कदम नही उठाया गया है। जिससे मच्छरो के कारण अनेक रोगो से लोग शिकार हो रहे है। नगर मे मच्छरो का बढना नगर की सफाई की पोल खोल रहा है। मच्छरो से निजात के लिये डीडीटी पाउडर का अभी तक छिडकाव तक नही किया गया है,नगर वासियो ने नगर पंचायत प्रशासन से डीडीटी पाउडर के छिडकाव कि मांग किया है। नगर मे मच्छरो का प्रकोप इतना अधिक है, कि लोगो को एक स्थान पर बैठना व रात्रि मे सोना मुश्किल हो गया है। जब कि नगरवासी दिन भर अपने काम करने के बाद शाम को घर पहुॅचते है,तो मच्छर उनका बैठना दुश्वार कर देते है। वही पर रात्रि के समय जब सोने के लिए जाते है, तो उधर बिजली की अनापूर्ति के कारण लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। वही मच्छर भी सोना दुश्वर कर देते है। इसके परिणाम स्वरुप बच्चे गंभीर रोगो से ग्रसित हो रहे हैं।

Today Warta