राकेश केशरी
कौशाम्बी। पूरामुफ्ती थाने के सल्लाहपुर चैकी के समीप बुधवार दोपहर बेकाबू बोलेरो की टक्कर से सड़क पार कर रहे रिटायर शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिपरी थाने के महमूदपुर मनौरी निवासी धनीराम वर्मा (85) पुत्र शीतला प्रसाद रिटायर शिक्षक थे। बुधवार दोपहर वह मनौरी से अप्पे पकड़कर सल्लाहपुर विद्यालय किसी काम से गए थे। सड़क पार करते समय बेकाबू बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Today Warta