देश

national

सिद्धि सागर एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल वितरित

Wednesday, March 29, 2023

/ by Today Warta



न्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। सिद्धि सागर एकेडमी में सत्र 22-23 के नर्सरी से कक्षा आठ तक के वार्षिक परीक्षाफल घोषित किये गये। इस अवसर पर एकेडमी में छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों का मेला लगा रहा। सुबह से ही विभिन्न क्लासेज के छात्र-छात्रायें अपने माता पिता के साथ स्कूल परिसर में आते दिखाई दिए। सभी बच्चों में अपना-अपना परिणाम जानने को उत्सुकता एवं कौतुहल था। कार्यक्रम का शुभारम्भ एकेडमी की डायरेक्टर रीता जैन ने देवी सरस्वती को पुष्प अर्पित करके किया। जिन बच्चों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया उन्हें विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें नर्सरी के नक्षत्र दीवान, एल.के.जी. ए. के अथर्व जैन, एल. के.जी. बी. के अयांश गौतम, यू.के. जी. ए के पीयूष सजौनिया यू.के. जी.बी के आरव वर्मा, फर्स्ट ए की अहाना जैन, फस्र्ट बी के पर्व लखोटिया, सेकेन्ड ए के हर्ष रजक, सेकेन्ड बी के अर्श सिह, थर्ड ए के सोम सोनी, थर्ड बी की कृति सिह, फोर्थ ए की अवन्तिका शाक्यवार, फोर्थ बी के मौ. तैसिर, फिफ्थ के अमन यादव सिक्स की अनन्या जैन, सेवेन्थ के वेदांश शुक्ला तथा कक्षा आठ की कशिश साहू को कक्षा में प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में जिज्ञांश राठौर, शिवांश राजपूत मान्या झा, आरूषी राजपूत, अविरा गुप्ता, मोहिका जैन, हर्षित रजक, कनिष्का राठौर विधि राजपूत कृतिका जैन, वैष्णवी, कृष्णा चतुर्वेदी, कृष्णा ष्ट तिवारी इति जैन, नायशा दीवान अनन्या चौहान तथा रिद्धि जैन को कक्षा में द्वितीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। पढ़ाई में सर्वोत्कृष्ट स्थान के साथ जो छात्र - छात्राएं पूरे वर्ष नियमित रूप से स्कूल आते रहे, उन्हें भी सर्वाधिक उपस्थित के लिए विशिष्ट पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें नर्सरी में प्रेक्षा जैन, शिवांश वर्मा, एल.के.जी. ए. में श्रेयस कौशल एल.के. जी. बी. में दिव्यांशी कुशवाहा, यू.के. जी. ए में पर्णिका श्रीवास, यू.के. जी. बी में प्रिंस राजपूत फर्स्ट ए में अक्ष निरंजन, फर्स्ट बी में मलय सोनकर, सेकेन्ड ए में अगम जैन, सेकेन्ड बी में अदिति सिंह, थर्ड ए में सोम सोनी, थर्ड बी में मनन जैन फोर्थ ए में कृतिका कुशवाहा फोर्थ बी में आन्या जैन, सिक्स में सृष्टि सोनी, सेवेन्थ में अनन्या चौहान, कक्षा आठ में मानेन्द्र यादव एवं कुशिका साव को पुरस्कृत किया गया। इन्हीं में से लकी रजक (कक्षा पांच) ने शतप्रतिशत उपस्थिति देकर परम विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त किया। इन विशेष पुरस्कारों के अतिरिक्त एकेडमी के सभी छात्र - छात्राओं को रिपोर्टकार्ड के साथ उपहार भी वितरित किये गये। इस अवसर पर एकेडमी की डायरेक्टर रीता जैन ने अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सिद्धि सागर एकेडमी में शिक्षक प्रत्येक बच्चे के व्याक्तिव विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं। लेकिन यह कार्य अभिभावकों के निरन्तर सहयोग से ही संभव हो पाता है। उन्होंने सभी छात्र- छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा अरोरा, जौली नामदेव. रीना साहू. अखिलेश शर्मा, छाया नामदेव पूजा सोनी, हेमन्त यादव, सरिता चतुर्वेदी राशि जैन प्राची ताम्रकार, रजनी जैन विवेक दुबे, पुनिता पाराशर, कल्पना अग्रवाल, वैष्णवी पुरोहित, साक्षी देवलिया, रश्मि नामदेव प्रियंका तोमर, मानसी जैन कृतिका जैन, मोहनी सेन, नेहा पटेल, कल्पना राय, अनुराग सिंह, कला पंथ, रेखा जोशी, इन्द्रा पिस्ता मूलचंद आदि समस्त स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'