इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
कानून में दिये अधिकारों की दी गयी जानकारी
ललितपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्रोदय कुमार के निर्देशानुसार सचिव अक्षयदीप यादव के दिशा निर्देशन में ग्राम बुढ़वार में देवीजी मन्दिर के पास ललितपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए टैली लॉ रिटेनर अधिवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय संविधान के तहत आपको समान अधिकार प्राप्त है। अगर आपको अधिकारों का हनन होता है आप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का उद्देश्य है कि आप अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। नायब तहसीलदार विनोद कुमार ने कहा की महिलाओं के साथ साथ पुरुषों को भी जागरूक होने की आवश्यक हैं कि वह महिलाओं के अधिकारों का हनन न करें व राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। रिसोर्स पर्सन एड.निधि सिंह ने बताया कि महिलाओं को स्वयं अपनी आवाज बनना पड़ेगा अगर उनके साथ अगर कोई गलत कृत्य होता है तो महिला हेल्प लाइन 181, 1090 पर कॉल करके कानूनी प्राप्त कर सकती है। अधिवक्ता शेरसिंह यादव ने चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 व पुलिस हेल्प लाइन 112 के संबंध में प्रदान की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रोहित राठौर ने कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं को महिला संबंधित अपराधों की विधिक जानकारी हेतु पुस्तक वितरित व उसकी उपयोगिता के बारे में बताया। शिविर का संचालन अधिवक्ता राजेश पाठक द्वारा किया गया एवं ग्राम प्रधान आशुतोष चौबे द्वारा सभी आगुन्तकों का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर बलराम कुशवाहा, पंचायत सहायक अखिलेश पाठक, लेखपाल घूमनसिंह यादव, रामानंद पंथ, ऊषा, फूलकुंवर, जानकी, गुडडी, मूला, सुदामा, मुन्नी, गजरा, सबद, सखी, रानी, हीराबाई आदि उपस्थित रहे।

Today Warta