संजय धर द्विवेदी
लालापुर,प्रयागराज।यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न लालापुर थाना क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों के भ्रमण के दौरान मां शिवकुमारी शुक्ला इंटर कॉलेज लालापुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए S O लालापुर शेर सिंह यादव अपने हमराहियों के साथ पहुंचे और बच्चों को परीक्षा समाप्त होने के उपरांत शांतिपूर्वक घर जाने की बात कही। जैसा कि परीक्षा के अंतिम दिन बच्चों के बीच अक्सर आपस में भी विवाद हो जाया करता है जिसको लेकर कुछ उदंड किस्म के बच्चे परीक्षा से छूटने के बाद आपस में मारपीट करते हैं और एक दूसरे को गलत शब्दों का प्रयोग करते हुए भी देखा जाता है। इन सब बातों का ध्यान रखते हुए थानाध्यक्ष लालापुर शेर सिंह यादव और दरोगा चंद्रिका प्रसाद यादव स्वयं विद्यालय परिसर में पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया। थानाध्यक्ष ने बच्चों से एवं अभिभावकों से अपील किया कि परीक्षा समाप्ति के बाद सभी लोग शालीनता पूर्वक अपने अपने घर को जाएं।
उन्होंने बच्चों को शिक्षकों का आदर करने की बात कही थानाध्यक्ष ने परीक्षा केंद्र के बाहर 200 मीटर दूर मिले सभी लोगों की चेकिंग/ तलाशी कर विशेष सतर्कता रखी।मां शिवकुमारी शुक्ला इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक नागेश कुमार शुक्ला, स्टैटिक मजिस्ट्रेट अरुण कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक श्याम बाबू सिंह पटेल, दीपक प्रजापति, सर्वेश चतुर्वेदी उर्फ सीलू , दुर्गेश शुक्ला, सानू शुक्ला, आशुतोष धर द्विवेदी, सूर्यकांत शुक्ला, रवि पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, रामसनेही सिंह चौहान, विनय कुमार त्रिपाठी, शैलेंद्र चतुर्वेदी, मुकेश पाठक , हिमांशु त्रिपाठी, विजयकांत भार्गव, राजदीप चतुर्वेदी, पुनीत कुमार मिश्रा , अमित प्रजापति,सुग्गन लाल द्विवेदी, मनोज कुमार, कृति मिश्रा ,सीमा शुक्ला, दीपक कुमार पाल, आदित्य कुमार, प्रमोद वर्मा, विवेकानंद शुक्ला ,अभिषेक तिवारी, पुरुषोत्तम यादव, धर्म सिंह आदि लोग मौजूद रहे इसके अलावा थानाध्यक्ष लालापुर शेर सिंह यादव ने मय पुलिस फोर्स के अंतिम पेपर के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।शनिवार को बोर्ड परीक्षा का समापन हो गया।

Today Warta