संजय धर द्विवेदी
लालापुर,प्रयागराज।श्री हरिशंकर पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज लालापुर प्रयागराज मे बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के पश्चात विद्यालय के प्रबंधक करुणानिधान पांडेय ने विद्यालय के समस्त स्टाफ को बधाई एवं बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों ने होली मिलन समारोह का कार्यक्रम किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र पांडेय स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रमोद पाठक, प्रधान लिपिक चन्द्र निधान पाण्डेय, नरेंद्र तिवारी, अश्वनी मिश्रा, अंबिकादत्त पांडेय, गालिब अंसारी , चन्द कुमार यादव, सूर्य निधान पाल मनोज कुमार पांडेय एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। सबने ठंडई पी, एक दूसरे को अबीर लगाया एवं गले लगाया। इस प्रकार बड़े प्रेम एवं सौहार्द पूर्वक होली मिलन समारोह सम्पन्न हो गया।

Today Warta