देश

national

महिला श्रद्धालु को पुजारी ने मारा थप्पड़

Saturday, March 4, 2023

/ by Today Warta



 राकेश केशरी

साथ रही लड़कियों की पुजारी ने मरोड़ी कलाई

कौशाम्बी। दक्षिणा कम देने पर कड़ा शीतला धाम माता के दर्शन करने आई महिला को पुजारी द्वारा थप्पड़ मारने,अभद्रता करने और साथ रही लड़कियों की कलाई मरोड़ने का आरोप पुजारी पर लगा है,पीड़ित महिला ने कड़ा धाम पुलिस से शिकायत की है,शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।कड़ा धाम थाना क्षेत्र के माता शीतला का दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु से दर्शन के बाद दक्षिणा की मांग पुजारी रैंचो पंडा ने की,महिला का आरोप है कि पुजारी ने दक्षिणा के लिए 501 रुपए की मांग की,दक्षिणा कम देने पर रुपए उसके मुंह पर फेंक कर अभद्रता की और उसके गाल पर एक थप्पड़ मार दिया,यही नहीं विरोध करने पर साथ में मौजूद अन्य लड़कियों की कलाई भी पुजारी ने मरोड़ दी।महिला श्रद्धालु ने आरोप लगाया कि उसके बाद मंदिर से अभद्रता पूर्वक धक्का देकर महिलाओं को भगा दिया।पीड़िता महिला श्रद्धालु ने की पुलिस से मामले की शिकायत की है,महिला ने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो सीएम योगी से इसकी शिकायत करेगी

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'