राजीव कुमार जैन रानू
पाली/ललितपुर। कस्बा पाली में संपूर्ण समाधान दिवस पर थाना पाली पुलिस द्वारा शनिवार को पाली तहसील सभागार में नगरीय एवं ग्रामीण महिलाओं और बच्चियों को उपजिलाधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, तहसीलदार अखिलेश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडे ने महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। उन्हें तमाम हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान नगरीय एवं ग्रामीण गांव की महिलाएं एवं बच्चियां पाली तहसील सभागार पहुंची जहां पर थाना पाली की महिला कांस्टेबल ने वहां महिलाओं को तमाम तरह की जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं व बालिकाएं अपनी अपनी डायरी में महिला हेल्प नंबर अवश्य रखें। प्रदेश सरकार बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है। महिला सिपाही शीलू यादव ने बताया कि हर विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।थाना पाली पुलिस की तरफ से चलाई जा रही जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं को हेल्प नंबर और अन्य तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि इन हेल्प नंबरों को अपने-अपने डायरी में रखें और किसी आपातकाल पड़ने पर तत्काल इन नंबरों पर डायल करें उन्हें तत्काल सुरक्षा और सुविधा प्रदान की जाएगी। पुलिस अधीक्षक गोपालकृष्ण चौधरीपाली के निर्देश पर पाली थाना महिला बीट पुलिस अधिकारी साधना यादव, महिला आरक्षी शीलू यादव व महिला आरक्षी द्वारा महिलाओं ,बच्चो के साथ महिला सम्बन्धी अपराध, महिला सुरक्षा के सम्बन्ध मे पाली तहसील सभागार मे जागरूकता अभियान के तहत महिलाओ को जागरूक किया गया तथा महिलाओं व बच्चियों को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गई।

Today Warta