राजीव कुमार जैन रानू
पाली/ललितपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए शनिवार को पाली में तहसील स्तरीय शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। तहसील सभागार में हुई इस बैठक में जिलाधिकारी आलोक सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक गोपालकृष्ण चौधरी भी मौजूद रहे।
बैठक में आगामी होली के पर्व को सौहार्द्र, भाईचारे व शांति पूर्ण तरीके से मनाने के लिए अधिकारियों ने आम जनता से अपील की। बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थलों और नगर में साफ सफाई व्यवस्था, बिजली, पानी,आवारा पशुओं को हटाने की कार्यवाही, नल और पानी की नियमित व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से समस्त आयोजकों को त्योहार में कार्यक्रम आयोजन, जूलूस आयोजन, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन हेतु नियमनुसार अनुमति लिए जाने हेतु निर्देशित किया ।
वहीं आपातकालीन स्थितियों हेतु फायर ब्रिगेड तैयार रखने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर जुम्मे दारी से लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। शांति समिति की बैठक जिला जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें पाली उपजिलाधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, तहसीलदार अखिलेश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडे, पाली थाना प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद, बालाबेहट थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, थाना नाराहट प्रभारी के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकारी व पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Today Warta