देश

national

महिला सशक्तिकरण रैली समापन समारोह

Wednesday, March 29, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। महिला सशक्तिकरण रैली के समापन समारोह के अवसर पर ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र जोगेन्द्र कुमार द्वारा दीप जलाकर समापन समारोह कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर महिला सुरक्षा/ वीमेन पावर लाइन 1090 पुलिस मुख्यालय लखनऊ उपमहानिरीक्षक योगेश सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल द्वारा महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान आयोजित कर छात्राओं व अध्यापिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। उ.प्र. सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शक्ति की उपासना चैत्र नवरात्रि पर्व पर मिशन शक्ति को प्रभावी बनाये जाने हेतु महिला पुलिस कर्मियों द्वारा रैली निकाली गयी। महिला सशक्तिकरण रैली के समापन कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी तालबेहट कुलदीप, क्षेत्राधिकारी लाइन इमरान अहमद, क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी मड़ावरा केशव नाथ, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चन्द्र, महिला थानाध्यक्ष तालबेहट व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'