राजीव कुमार जैन रानू
मंदिरों में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया राम जन्मोत्सव
चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन कस्बे में निकले जवारे
बानपुर/ललितपुर। कस्बे में रामनवमी का पर्व बड़े आस्था के साथ मंदिरों में मनाया गया।प्रात:काल पांच बजे प्रभातफेरी निकाली गई।श्री बजरंगढ़ मंदिर को विभिन्न प्रकार की साज-सज्जा से सजाया गया। दोपहर के बारह बजतें ही अतिशवाजी,ढोल, नगाड़े,शंख,झालर,जय श्री राम की घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।प्रभु श्री राम का जन्म उत्सव बजरंगढ़ मंदिर पुजारी गोपालकृष्ण पांडे,ने विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ महा आरती की। महिलाओं एवं पुरुषों ने बधाई गीत के साथ नृत्यकर,राम जन्म की खुशियां मनाई।श्री हनुमान जयंती समिति द्वारा सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। राम जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
शाम को चैत्र नवरात्रि पर्व के समापन पर जवारों का विसर्जन किया गया।नवरात्र में लोग अपने घरों में जवारे रखकर नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। पंचमी व अष्टमी पर आरती की जाती है। नवमी के दिन जवारों का विसर्जन किया जाता है। विसर्जन के दौरान सबसे आगे गायक ढोल नगड़िया के साथ भजन गायन कर चलते थे। इनके पीछे महिलाएं अपने सिर पर जवारों के घट लेकर चल रहीं थीं। गांव के सभी स्थानों से जवारे लेकर बानपुर बस स्टैंड के पास स्थित हरदौल के चबूतरे पहुंचे। जहां से पूजन अर्चन व परिक्रमा कर कस्बा ढिमरौला मुहल्ला स्थित देवीजी मंदिर जाकर माता को जवारे अर्पित किए गए। प्रभु को मध्य नजर रखते हुए प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।