राकेश केशरी
भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा अमृत भारत योजना के अर्न्तगत सौदर्यीकरण एवं जिर्णोंद्धार का है प्रावधान
जनपद के सिराथू, भरवारी एवं मनौरी रेलवे स्टेशनों विकसित करने की मांग
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने भारत सरकार के रेलमंत्री अश्वनी वैष्णों से मुलाकात कर मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुये बताया कि कौशाम्बी भारतीय इतिहास मे एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हम सबके के आराध्य प्रभु श्रीराम ने वनगमन की प्रथम रात्रि कौशाम्बी के चरवा गॉव मे बिताई थी। 51वीं शक्तिपीठों मे से एक मॉ शीतला का प्रसिद्ध मन्दिर कड़ाधाम यही स्थित है। भगवान श्री कृष्ण और बलराम ने अपनी शिक्षा यही स्थित संदीपन घाट पर प्राप्त की थी। बौद्ध धर्म मे भी विशेष महत्व है। भगवान बुद्ध द्वारा वषार्काल में चैमासा विताया जाता था। जैनधर्म के 6वे तीर्थकर पद प्रभुजी का जन्म स्थान व श्रीराम चरित मानस के रचाइता गोस्वामी तुलसीदास की पत्नी रत्ननावली का भी जन्म स्थान कौशाम्बी है। प्रसिद्ध ख्वाजा कड़कशाह की मजार एवं सूफी संत मलूकदास जी का जन्म एवं कर्मभूमि एवं समाधि लोकसभा कौशाम्बी मे स्थित हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना लियाकत अली व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दुर्गा भाभी का जन्म स्थान भी कौशाम्बी है। मांग पत्र देते समय सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि कौशाम्बी जनपद का इतिहास इतना गौरवशाली, वैभवशाली है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने श्रीलंका यात्रा के दौरान कौशाम्बी के इतिहास के महत्व का जिक्र किया था। मेरे संसदीय क्षेत्र के अर्न्तगत सिराथू, भरवारी, एव मनौरी रेलवे स्टेशनों पर पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों का आवागमन पूरे वर्ष रहता है। जिसको ध्यान मे रखते हुये उक्त रेलवे स्टेशनों का सौदर्यीकरण किये जाने की आवश्यकता है। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने रेलमंत्री भारत सरकार से मांग किया कि अमृत भारत योजना के अर्न्तगत भरवारी, सिराथू, एवं मनौरी रेलवे स्टेशनों के जीर्णोद्धार कराया जाये। उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय ने दी।