देश

national

रेल पटरी पर मिली क्षत-विक्षत लाश, सिर भी गायब

Saturday, March 4, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। चरवा थाने के दानियालपुर गांव के समीप शनिवार सुबह रेल पटरी पर एक युवक की सिर विहीन लाश पाई गई। लाश कई टुकड़ों में थी। जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई तो घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शनिवार सुबह दानियालपुर गांव के समीप लोगों ने अपलाइन पर एक 40 वर्षीय युवक की सिर विहीन लाश देखी। युवक का शव कई टुकड़ों में था। सूचना मिलने पर पहुंची चरवा पुलिस ने शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, ग्रामीणों में तरह-तरह की चचार्एं रहीं। लोगों का आरोप है कि युवक की हत्या कर पटरी पर शव को ठिकाने लगाया गया है। इंस्पेक्टर आलोक कुमार के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'