देश

national

रंजिशन दबंगों ने युवक की पिटाई कर सिर फोड़ा

Saturday, March 4, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। पिपरी थाने के असरावल खुर्द गांव में शुक्रवार रात खेत से लौट रहे युवक को घात लगाकर बैठे दबंगों ने जमकर पीट दिया। इससे युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को घायल ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। असरावल खुर्द गांव निवासी अजय सिंह किसान है। शुक्रवार रात वह खेत में पानी लगाने के लिए गया था। लौटते समय रास्ते में आरोपी घात लगाकर बैठे थे। अजय के वहां पहुंचते ही तीनों लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इससे युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'