देश

national

43 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़े गए पांच कारोबारी

Saturday, March 4, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। पश्चिमशरीरा, सैनी व पिपरी पुलिस ने शुक्रवार की रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए पांच लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ा। पिपरी पुलिस ने रसूलपुर ब्यूर गांव में दबिश देकर गांव की माया देवी को शराब बनाते हुए पकड़ा। पुलिस ने महिला के कब्जे से दस लीटर शराब बरामद की। इसी तरह सैनी पुलिस ने सिराथू कस्बे के समीप से श्यामलाल के पास से दस लीटर शराब बरामद की। पश्चिमशरीरा पुलिस ने सम्पत निवासी अंधावा, हरीलाल निवासी बाबा का पुरवा व श्रीचंद्र निवासी चंपहा के कब्जे से 23 लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'