राकेश केशरी
कौशाम्बी। हिंदी साहित्य भारती उत्तर प्रदेश की तरफ से कौशाम्बी का जिलाध्यक्ष पंडित राकेश मालवीय मुस्कान को मनोनीत किया गया है। वहीं जिला प्रभारी के रूप में आनन्द नारायण पाठक अभिनव का भी मनोनयन किया गया है। प्रदेश मंत्री इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। राकेश मालवीय के जिलाध्यक्ष और आनन्द नारायण पाठक के जिला प्रभारी नियुक्त करने पर मिटाई बांट खुशी मनाई गई। इस मौके पर विजयेन्द्र तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, भगवान प्रसाद उपाध्याय, डा. शम्भूनाथ त्रिपाठी अंशुल, शम्भू श्रीवास्तव, श्रीराम मिश्र, तलब जौनपुरी, रामजी मिश्र, डॉ. अजय मालवीय, निखत बेगम, योगेन्द्र मिश्र, उमेश श्रीवास्तव, नीलिमा मिश्रा, डॉ. त्रिलोकी सिंह, बाबा कल्पनेश और विनय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Today Warta