देश

national

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे महिला समेत तीन घायल

Saturday, March 4, 2023

/ by Today Warta
 



राकेश केशरी

मंझनपुर। संदीपनघाट कोतवाली के जिल्लापुर मुजाहिदपुर गांव में जमीनी रंजिश में दो परिवार आमने-सामने हो गए। झड़प के बाद दोनों परिवार के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मोहल्ले के अन्य लोगों ने बीचबचाव करते हुए मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिल्लापर मुजाहिदपुर निवासी सोहन लाल का पड़ोसी राम नरेश से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों परिवार के लोग इसी अदावत में आमने-सामने हो गए। तीखी झड़प के बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। दोनों परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में सोहन का बेटा व पत्नी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अमर सिंह को चोट आई है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सोहन की तहरीर पर रामनरेश, करन, धरम, गरम, अमर सिंह व दूसरे पक्ष के धरम की तहरीर पर सोहन, मतीश, होरीलाल, सतीश व प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'