देश

national

दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई, गर्भपात

Saturday, March 4, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। कोखराज कोतवाली के अलीगंज गांव में महिला को ससुरालियों ने दहेज के लिए इस कदर पीट दिया कि उसका गर्भपात हो गया। हालत बिगड़ने पर ससुराली विवाहिता को अस्पताल मे भर्ती करा भाग गए। इधर, बेटी को न्याय दिलाने के लिए शनिवार को महिला के पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। चरवा कोतवाली के मौली निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि साल पहले बेटी की शादी कोखराज इलाके में की थी आरोप है कि दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं थे। बेटी के गर्भवती होने के बाद भी ससुरालियों का जुल्म कम नहीं हुआ। दो हफ्ते पहले ससुरालियों ने उसकी बेटी को बेरहमी से पीट दिया। पिटाई से विवाहिता के गर्भ में पल रही नन्हीं जान की मौत हो गई। वहीं विवाहिता की हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी ने महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'