राकेश केशरी
कौशाम्बी। थाना संदीपन घाट क्षेत्र के जलीलपुर गांव के प्रियंका 9 वर्ष पुत्री भोला की तालाब में डूबने से मौंत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पहले प्रियंका चरवा थाना क्षेत्र के सिरियांवाकला गांव में अपने बुआ के यहां घूमने के लिये आई थी। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे शौचक्रिया के लिए गांव के तालाब की तरफ गई थी,अचानक पैर फिसल जाने से तालाब में डूब जाने से प्रियंका की मौत हो गई । सूचना परिजनों को मिलते ही मातम छा गया,परिजन ने रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया।

Today Warta