राकेश केशरी
सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के दिये निर्देश
कौशाम्बी। मण्डलायुक्त, प्रयागराज विजय विश्वास पंत एवं पुलिस महानिरीक्षक चन्द्र प्रकाश ने तहसील सिराथू में जनशिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। मण्डलायुक्त ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दियें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने तहसील सिराथू का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Today Warta