देश

national

डंपर की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

Monday, March 27, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोसकहा निपवासी कंधई लाल पत्नी निशा देवी के साथ सरायअकिल बाजार गया था। घर लौटते समय फकीराबाद चैराहे के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला बाल-बाल बच गई, वहीं कंधई लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'