देश

national

आर्य समाज की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब,राष्ट्र धर्म के प्रति लोगों को किया जागरूक

Thursday, March 16, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

अझुवा कौशाम्बी नगर पंचायत अझुवा में गुरुवार आर्य समाज ने एक विशाल शोभायात्रा निकाली जो नगर पंचायत अझुवा के कार्यक्रम स्थल सब्जी मंडी से प्रारंभ होकर भोला चौराहा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरी है राष्ट्रीय राजमार्ग में ॐ पताका फहराते हुए मंडी समिति गेट के पास बबलू अग्रहरी के यहाँ जलपान करते  हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही रतन केसरवानी ने भी शोभायात्रा में लोगों को जलपान कराया है  शोभायात्रा का काफिला धीरे धीरे सनई मंडी होते हुए  मंडी ,आर्य समाज के संरक्षक पंचम लाल आर्य के यहां जलपान कर वापस सब्जी मंडी प्रांगड़ में सम्पन्न हुआ है। आर्य समाज के 97 वें  वार्षिकोत्सव के दौरान नगर क्षेत्र में निकाली गयी शोभायात्रा के दौरान वैदिक ऋचाओं व भजनों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।कुरीतियों को मिटाने व सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संदेश विद्वानों ने दिया है।3 दिनों तक चलने वाले वार्षिकोत्सव में देश के विभिन्न प्रान्तों के आये विद्वान सत्संग व भजन करेंगे प्रधान कपूर चन्द्र केसरवानी ने बताया बहन प्रियंका आर्य भरत पुर राजस्थान ,आचार्य विष्णु मित्र बिजनौर ,सत्यमुनि मिर्जापुर,पंडित मोहित आर्य  बिजनौर प्रमुख वक्ता होंगे 18 मार्च तक प्रतिदिन 3 सत्रो में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है इस विशाल शोभायात्रा में कपूर चन्द्र आर्य,रमेश चंद्र आर्य,रमेश चंद्र आर्य प्रधानचार्य,ओमप्रकाश कुशवाहा,अशोक आर्य, गुड्डू आर्य,संतोष आर्य लबेद आर्य  ,सन्तलाल विश्व कर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य एवम हजारों आर्यसमाज के अनुयायी महिला पुरुष शोभायात्रा में मौजूद रहे

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'