देश

national

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता झांसी में संपन्न

Thursday, March 30, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक तालबेहट के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह यादव द्वारा अवगत कराया गया कि राजकीय इंटर कॉलेज झांसी मे मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमे झाँसी मंडल के समस्त जिलों की शैक्षिणिक संस्थानों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राजकीय पॉलिटेक्निक तालबेहट से अभिषेक व्याख्याता इलेक्ट्रीकल के मार्गदर्शन में तीन मॉडल प्रस्तुत किये गए, जिसमे से तीनो मॉडलो को राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। राजकीय पॉलिटेक्निक तालबेहट के छात्र-छात्राओं (करन शाक्य, नंदिनी साहू) ने जिले का मान बढ़ाते हुए इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय पॉलिटेक्निक के अन्य दो मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं (ऋषि कुमार पाल, हर्ष शाक्य, आशीष राजपूत, पीयूष वर्मा) को भी राज्य स्तरीय पर विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'