कमल सिंह
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बांदा को तोहफा दिया है। बांदा जिले को केन और यमुना नदी के तटवर्ती इलाकों को बाढ़ से बचाने के लिये तीन तटबंधों को मंजूरी दिलाई। यमुना किनारे पहले तटबंध का शिलान्यास किया।शिलान्यास स्थल पर पहले भूमि पूजन की औपचारिकता पूरी हुई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की सभा को भी संबोधित किया। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कि यमुना में इस तटबंध के निर्माण से ग्राम लसड़ा, बसधरी, कुदा डेरा समूह के गांवों की बाढ़ से सुरक्षा होगी।जल शक्ति राज्य मंत्री नें कहा कि बांदा में इसके अलावा केन और यमुना के अलग इलाकों में दो तटबंध और बनेंगे। इन तटबंधों के निर्माण में 25 करोड़ से भी अधिक धनराशि खर्च की जायेगी।राज्य मंत्री निषाद नें कहा कि केन नदी के दायें तट पर ग्राम कनवारा, बरुवा डेरा, टिकरी की बाढ़ से सुरक्षा हेतु तटबंध बनेगा। इसी क्रम में यमुना तट पर स्थिति ग्राम इछावर, घरीखेरा, पांडे पुरवा, बिउला डेरा में कटान रोकने को तटबंध का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। इस अवसर पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक राज नारायण दिवेदी, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता श्याम जी चौबे, अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड तृतीय रामराज आदि उपस्थित थे

Today Warta