देश

national

इमाम हसन की शान में पढ़े गए कसीदे

Friday, April 7, 2023

/ by Today Warta


राकेश केशरी

महफिल का तरारू कुरान के लबों पर कसीदा हसन का है।

कौशाम्बी। इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शान में एक महफिल का आयोजन किया गया,जिसमे ताम दूर दराज से चलकर आए शोहरा इकराम ने अपने खुलूस अंदाज में कसीदा पढ़ा महफिल की निगरानी कर रहे चायल इमामे जुमा सय्यद मौलाना जाहिद हुसैन ने किया। करारी के लहना में इमाम हसन अलैहिस्सलाम के शान में अंजुमने बाजुए अब्बास की जानिब से बृहस्पतिवार रात्रि में एक महफिल का आयोजन किया गया। इस महफिल में अब्बास सल्लमहु ने तिलावते कुरान ए पाक से महफिल का आगाज किया। हसन इलाहाबाद को निजामत की जिम्मेदारी सौंपी गई नाजिम ने एक-एक कर शोहरा को स्टेज पर बुलाया। शायरों ने अपने खुलूस अंदाज में नजराने पेश किए इमाम हसैन अलैहिस्सलाम की शान में कसीदे पढ़े गए वही जफर अंडाहरवी ने अपने मकसूस अंदाज में पढ़ा, जो वाकई में चाहने वाला हसन का है उसके हर एक अमल में कसीदा हसन का है। ,लहना में आज सजी हुई महफिल इमाम की कुरान के लबों पर कशीदा हसन का है। इस शेर पर खूब दाद कमाई वही औन रिजवी एडवोकेट जो एक बेहतरीन अंदाज में उन्होंने कशीदा पढ़ा, मशहद हो समर्रा हो नजफ हो कि कर्बला सारा का सारा आज इलाका हसन का है, ऐ औन क्या बिसात है मेरी जहां में अशआर जो हुए हैं ये सदका हसन का है। बेहतरीन अंदाज में इन्होंने अपने कलाम को पेश किया। हसन इलाहाबादी में निजामत के बाद अपने तरई कलाम को पेश किया, बाबा की जिसके जाए विलादत खुदा का घर मीरास के हिसाब से काबा हसन का है,जिस सिम्त चाहे ना बघे रेसलात को मोड़ दे यह बचपन में खेल तमाशा हसन का है। एक के बाद एक शायर ने पढ़े कसीदे। जाफर जाहिद ने पढ़ा सब को बुला के घर में खिलाते हैं आज हम तारीख में मिला यह सलीका हसन का है, सारी दुआएं होंगी खुदा के यहां कुबूल जाफर ने जो बनाया वसीला हसन का है। वहीं तमाम शोहरा ने महफिल में शेर शायरी का सिलसिला जारी रखा महफिल के आखिरी में मौलाना सैयद अमीर हैदर करारवी ने इमाम हसन अलैहिस्सलाम की फजीलत को बयान किया महफिल में मौजूद अंजुमन ए बाजुए अब्बास के मेंबर मौलाना सैयद जाहिद हुसैन ,सैयद मोहम्मद जीशान असगर उर्फ फाते,सय्यद सजर रिजवी ,फैजान रिजवी ,अहमद रिजवी, शमीम आलम ने महफिल में आए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'