देश

national

दबंग ने मारपीट कर जेब में पड़े ₹25000 छीन लिए पिटाई से किशोर बुरी तरह हुआ घायल

Tuesday, April 11, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

बांगरमऊ उन्नाव l दुकान से घर जा रहे किशोर से मोहल्ले के दबंग ने मारपीट कर जेब में पड़े ₹25000 छीन लिए पिटाई से किशोर बुरी तरीके से जख्मी हुआ l यह घटना आज दोपहर नगर के मोहल्ला मस्तू टोला में उस समय हुई जब इसी मोहल्ले के निवासी रईस का पुत्र वसीक नौनिहाल गंज बाजार स्थित अपनी दुकान से रुपए लेकर घर जा रहा था रास्ते में मोहल्ले के ही सिताब पुत्र मोहम्मद शमीम उर्फ सकखू  ने उसे रास्ते में रोका और गालियां देने लगा । इस पर जब उसने विरोध किया तो उसकी  बेल्ट से पिटाई कर दी। और जेब में पड़े ₹25000 निकाल लिया ।  घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर उन लोगों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी । पुलिस मामले की जांच कर रही ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'