देश

national

अंजनी मेले में जवाबी मुकाबले की धूम

Tuesday, April 11, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। अंजनी मेले में जवाबी मुकाबले का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि  लखन लाल और मां अंजनी धर्मार्थ ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन करके मंच पर स्थापित मां अंजनी की फोटो पर पुष्प चढ़ा कर  दीप प्रज्वलित किया । मंच का संचालन कर रहे संदीप मिश्रा और जय राम निरंजन ने मेला महोत्सव में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी से सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में ,श्रद्धालुओं और दुकानदारों की उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबूलाल राजपूत "नादान" छतरपुर मध्य प्रदेश ने गणेश वंदना की माता अंजनी बालस्वरूप हनुमान जी की लीला का गायन करते हुए कहा कि महाशक्ति मैया के दरस दिखाना चरणों में तेरे मैया मेरा है ठिकाना । जवाब में कल्पना दुबे संकीर्तन पार्टी भिंड मध्य प्रदेश ने मां सरस्वती और माता अंजनी की वंदना करते हुए  तुम ही मथुरा काशी तुम ही हरिद्वार हो शिव की जटा से बहती गंगा धार हो तुम ही माधुरी  हो, से जवाब दिया। फिल्मी गीतों की तर्ज पर संगीतमय जवाबी मुकाबले का दौर रात भर चलता रहा अंजनी मेले में दूरदराज से आये श्रद्धालु रात भर कार्यक्रम को सुनकर झूमते रहे । इस मौके पर मां अंजनी धर्मार्थ ट्रस्ट के  प्रवंधक मुकेश श्रीवास्तव,पत्रकार दिनेश विदुआ, मेला प्रभारी धनीराम टिकरिया, नीरज चतुर्वेदी, नारायन राजा, संन्तोष पटेल,  मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह परमार , संतोष निरंजन नेता, संजय मिश्रा ,  रामशरण दीक्षित , लक्ष्मीनारायण चौधरी,बलराम निरंजन ,  लखन कैतवारे, रामकिशोर कुशवाहा,पल्टू कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, महेंद्र निरंजन, सुनील विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'