इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ललितपुर। राजकीय इंटर कालेज के सभागार में विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे देश में मनाए जा रहे रामोत्सव कार्यक्रम के क्रम में सामाजिक समरसता के आदर्श प्रभु श्री राम के विषय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी की अध्यक्षता और जिला संगठन मंत्री दीपक के कुशल संचालन में संपन्न हुई। इस बैठक में बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक अवधेश शर्मा, दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका अवनी राजपूत, झांसी विभाग के विभाग संयोजक हरीश बजरंगी उपस्थित रहे। इस बैठक में संपूर्ण भारत वर्ष में विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे समरसता कार्यक्रम के विषय में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमे सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष हाकिम सिंह ने भगवान राम के आदर्शों और उनके द्वारा जो समरसता के सिद्धांत बनाए गए के विषय में बताया गया। बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक अवधेश ने बताया कि किस प्रकार से भगवान श्री राम के जीवन मूल्यों का अनुसरण करके राष्ट्र का निर्माण और व्यक्तित्व निर्माण हो सकता है। दुर्गावाहिनी की प्रांत सह संयोजिका अवनी राजपूत ने बताया कि आज के परिदृश्य में बहनों का धर्म और अपने मान सम्मान के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। इस गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष भरत रिछारिया, अनिल पस्तोर, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद साहू, जिला सह मंत्री प्रभाकर त्रिपाठी, जिला सेवा प्रमुख संजय जैन, जिला सत्संग प्रमुख भगवत बुंदेला, जिला धर्माचार्य प्रमुख आत्मा राम दुबे, जिला सह संयोजक बजरंग दल विजय बजरंगी, जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी भारती वर्मा, सह संयोजिका स्वाति पाराशर, विधि प्रकोष्ठ से जिला संयोजक एड राजेश पाठक, सह संयोजक एड पुष्पेंद्र सिंह चौहान, नगर मंत्री दीपक सोनी, नगर विशेष संपर्क प्रमुख नरेंद्र पाठक, नगर सह संयोजक अंकित हिंदू, दीपेंद्र, नगर सह सुरक्षा प्रमुख दीपेश कुमार, नगर संयोजिका नैंशी अहिरवार, नगर शक्ति साधना केंद्र प्रमुख दीपिका अहिरवार, धर्म जागरण प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह गौर, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख हिंदू जागरण मंच पुष्पेंद्र राजा बुंदेला, पूर्व जिलामंत्री एड राजेश दुबे, डॉ राजीव निरंजन,प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,प्रखंड मंत्री मनोज कुमार सोनी,प्रखंड सह संयोजक सियाराम राजपूत,प्रखंड उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार,प्रखंड संयोजक संजू बाबा,नितिन पाराशर,वीरेंद्र सिंह शेखावत,साहिब सिंह पंथ,संजू ग्वाला,अजीत नामदेव,रोशन हिंदू,राज बजरंगी,अरविंद हिंदू,सुरेश विश्वकर्मा,सौरभ बुंदेला,विक्की राजा,चंचल,अभय, करन,विनय,अर्जुन,अरविंद हिंदू,अरविंद चमार,विजय कुशवाहा,राजा सिंह,सतेंद्र प्रताप सिंह,शांत राजा,संजय कबीर,हरिओम कुशवाहा,बलराम कुशवाहा,रवि रायकवार,अजय रैकवार, एड आकाश झा,अभिषेक शर्मा,रुद्र पाराशर एवम विहिप और बजरंग दल के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी के समापन पर जिला सह मंत्री श्री रामेश्वर मालवीय जी ने सभी का आभार प्रकट किया।