कमल सिंह
बांदा/बांदा के नरैनी थानाक्षेत्र में 14 माह की बेटी को लेकर मां कुएं में कूद गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थानाक्षेत्र में घरेलू कलह से परेशानप होकर 14 माह की बच्ची को लेकर मां कुएं में कूद गई। जिससे मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवाँ थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी दिग्विजय दिल्ली में टेलरिंग का काम करता है। सोमवार शाम को वंदना (26) अपनी 14 माह की बच्ची दिव्यांशी को लेकर घर के सामने बने कुएं में कूद गई। परिजनों ने आनन-फानन में कुएं से दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थी। मृतका अपने मायके से कल ही वापस आई थी। घटना से दूसरी बेटी चंचल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ नरैनी नितिन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर कुएं में फेंकने का आरोप लगाया। गिरवां थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Today Warta