देश

national

महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Monday, April 3, 2023

/ by Today Warta




कमल सिंह

चांदी के रथ में भगवान महावीर को विराजमान करा कर भव्य शोभा यात्रा निकाली

शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकली

शोभा यात्रा छोटी बाजार जैन मंदिर से निकलकर कैलाशपुरी बलखंडी नाका महेश्वरी देवी चौक कोतवाली रोड होते हुए वापस छोटी बाजार जैन मंदिर में शोभा यात्रा का समापन हुआ  शोभायात्रा में पुरुष सफेद वस्त्र ओर महिलाएं पीले वस्त्र पहने हुए थे और भगवान महावीर के संदेश जयकारों के माध्यम से लोगों को बता रहे थे कि तू स्वयं भगवान है ,जियो और जीने दो ,सब जीवो पर दया करो आदि नारे लगा रहे थे। डीजे की धुन पर महिलाएं और पुरुष डांडिया कर रहे थे जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ लोगों ने भगवान महावीर की आरती उतारीबता दें कि हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया जाता है।  जैन धर्म के  अनुसार भगवान महावीर का जन्म 599 ईसा पूर्व में बिहार के कुंडलपुर के राजघराने में हुआ था। 30 वर्ष की युवा आयु में उन्होंने राजसी ठाट-बाट को त्यागकर सन्यास को अपना संसार बना लिया था और अंत तक इसी मार्ग पर चलते हुए मनुष्य को सद्मार्ग दिखाने का काम किया था।  महावीर जयंती के शुभ अवसर पर जैन समाज के लोग  अनुष्ठान और अन्य अध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। साथ ही इस विशेष दिन पर भगवान महावीर की प्रतिमा पर सोने या चांदी के कलश से जल अर्पित कर मस्तिकाभिषेक करते है और उनके उपदेशों का पूर्ण श्रद्धाभाव से श्रवण किया जाता है।शोभा यात्रा मैं मनोज जैन सनत कुमार जैन राकेश जैन प्रकाश जैन पूर्व चेयरमैन विनोद जैन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राज कुमार राज रजत सेठ अमित सेठ भोलू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के योगेश जैन  संजय जैन प्रमोद जैन राजेश जैन आशीष जैन मंजरी जैन नयन जैन बिल्लू जेन ,अमित जैन रितेश जैन संजीव जैन प्रदीप जैन शैलेंद्र जैन सचिन जैन सुरेश जैन आदि रहे

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'