राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। स्थानीय होटल में बुन्देलखण्ड के दौरे पर वाराणसी से पधारे हुए जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल का जायसवाल सर्ववर्गीय महसभा जिला ललितपुर (रजि.) के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों में सुभाष जायसवाल, रामेश्वर प्रसाद जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, पवन जायसवाल एड., संजय जायसवाल, ब्रजेश नारायण जायसवाल, श्याम जतन जायसवाल, सुरेन्द्र जायसवाल, अशोक शिवहरे, मनोज शिवहरे, माधव जायसवाल उप निरीक्षक सहित भारी संख्या में स्वजातीय बन्धुओं द्वारा शाल एवं माल्यार्पण करके स्वागत, वन्दन, अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर आयोजित भेंटवार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने एवं स्वजातीय प्रतिभाशाली छात्र, छात्राओं की शिक्षा एवं राजनीति में सहभागिता निभाने पर विशेष बल दिया गया।