देश

national

निकाय चुनाव: नामांकन के चौथे दिन अब तक 09 अध्यक्ष और 59 सदस्यो ने किया नामांकन

Friday, April 14, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

अब तक अध्यक्ष के 292 और सदस्यो के 1280 नामांकन पत्र खरीदे गए,

कौशाम्बी। जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है,नामांकन के चौथे दिन के बाद अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल 09 ने नामांकन दाखिल किया वही सदस्य पद के लिए अब तक कुल 59 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के नगर पालिका मंझनपुर के लिए अध्यक्ष पद के लिए अब तक केवल एक नामांकन दाखिल किया गया,वही सदस्य पद के लिए कुल 15 ने अपना नामांकन दाखिल किया है।जबकि अध्यक्ष पद के लिए अब तक 38 और सदस्य पद के लिए 260 नामांकन पत्र खरीदे गए है। करारी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक 26 और सदस्य पद के लिए 72 नामांकन पत्र खरीदे गए है,और सदस्य पद पर अब तक कुल 02 प्रत्याशी ने नामांकन किया है।

नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के अध्यक्ष पद के लिए अब तक 15 और सदस्य पद के लिए 139 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे है,वही अध्यक्ष पद के लिए 02 और सदस्य पद पर 10 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। चायल तहसील क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 32 और सदस्य पद के लिए 266 नामांकन पत्र खरीदे गए है,लेकिन अभी तक किसी भी पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नही किया गया है। चायल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 27 और सदस्य पद के लिए 58 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं,और सदस्य पद के लिए 01 प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया है।चरवा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक 42 और सदस्य पद के लिए 128 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं,और अध्यक्ष पद के लिए 02 और सदस्य के लिए 01 ने अपना नामांकन दाखिल किया है। सराय अकिल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक 39 और सदस्य पद के लिए 59 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं,वही अध्यक्ष पद के लिए 01 प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। सराय अकिल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक 39 और सदस्य पद के लिए 59 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं,वही अध्यक्ष पद के लिए 01 प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। सिराथू तहसील क्षेत्र के सिराथू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 11 और सदस्य पद के लिए 69 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं,वही अध्यक्ष पद के लिए 01 और सदस्य पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। अझुवा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 27 और सदस्य पद के लिए 80 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं,और सदस्य पद के लिए 06 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।कड़ा धाम नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 35 और सदस्य पद के लिए 149 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं,अध्यक्ष पद के लिए 02 और सदस्य पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'