मोहम्मद जमाल
मदनापुर तहसील हसनगंज उन्नाव दरगाह हज़रत बुलाकी शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर 107 वें उर्स व मेले का आयोजन हुआ जिसमें कव्वाली के साथ सांस्कृतिक प्रोग्राम भी होता है आस पास व दूर दराज से आए हुए लोग दरगाह पर आकर चादर पोशी हाज़िरी व अपनी अक़ीदत को पेश करते हैं साथ ही मेले में मौजूद सभी प्रकार का घरेलू सामान खरीद फरोख्त कर आनन्द लेते हैं हज़रत बुलाकी शाह र•अ• के उर्स के मौके पर पिछली बार की तुलना में इस मरतबे रमज़ान का मुकद्दस महीना पड़ गया लेकिन पिछली बार से कहीं ज़्यादा बाबा के चाहने वालों की इस बार भीड़ देखने को मिली प्रोग्राम का आगाज़ शाम मगरिब बाद उर्स की सभी रस्में पूरी की गई जिसमें खासकर अपने मुल्क की सलामती एवं आपसी सौहार्द की लिया दुआ की गई आपको बताते चलें ये मेला 50 वर्ष पूर्व से लग रहा है जिसमें उर्स की रस्म पूरी होने के बाद रात में कव्वाली का प्रोग्राम चालू होता है यहां पर आज से नहीं बल्कि एक अर्से ज़माने से कव्वाली का प्रोग्राम होता जिसमें हिन्दुस्तान के माने जाने कव्वाल आतें हैं और अपनी खूबसूरत आवाज़ से सूफियाना एवं फ़कीरी कलाम पढ़कर सरकार की दरगाह पर पेश करते हैं वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक प्रोग्राम होता है जिसको देखने के लिए आस पास व दूर दराज से लोग आते हैं इस मेले में लगभग छोटी बड़ी 100 दुकानों से ज़्यादा दुकाने लगती हैं जिसमें घर का सभी तरह का सामान खरीदा का जा सकता है दूसरी तरफ सभी तरह के पकवान भी मिलते है और सभी तरह के बच्चों के झूले व जादू खेल दिखाने वाले भी मौजूद होते हैं जिससे आस पास के सैकड़ों कस्बों की महिलाएं एवं बच्चे मेले में आकर मेले का आनन्द लेते हैं इस मेले व दरगाह के सज्जादा नसीन जलाल खां जव्वाद खां मुख्यतौर पर ज़िम्मेदारी निभाते हैं इस प्रोग्राम के मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक बृजेश रावत रहें मेहमाने खुशीशी में उत्तराखंड राज्य में कमिश्नर किरन रावत रमेश रावत तालुकेदार शुजाउर्रह्मान सूजा उमर खान प्रधान प्रतिनिध मोअज़्ज़म खान ज्ञानेंद्र शुक्ल पूर्व प्रत्यासी ब्लॉक प्रमुख हसनगंज सुलेमान खान जिला पंचायत सदस्य बृजपाल यादव ज़हीर शाह इमरान शाह सैकड़ो प्रधान बीडीसी मौजूद रहे प्रोग्राम के मुख्यतौर पर मेले की निगरा करता कुंवर परवेज़ खां कुंवर आरिफ खां कुँवर तारिक खां कुँवर शावेज़ खां कुंवर शाहवेज खां आदि उपस्थित रहे

Today Warta