देश

national

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर युवती ने एसपी ऑफिस के बाहर आग लगाने की कोशिश

Monday, April 10, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल 

उन्नाव। उन्नाव में सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम चौकी के अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर पूर्व में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। उधर युवती का आरोप है कि आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते सोमवार को युवती ने एसपी से मिलने के बाद पुलिस कार्यालय में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसे पकड़ कर बचाया है। पूरे मामले में सीओ सिटी जांच पड़ताल कर रहे हैं। काशीराम कॉलोनी मोहल्ले के रहने वाले मुकेश गौतम पुत्र रोहित ने अपने पड़ोस में रहने वाली युवती महविश से शादी की थी। जिसको लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। इसी बीच में परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ माह बाद दोनों पक्षों में फिर से विवाद हुआ और जमकर मारपीट हुई तो मुकेश की ओर से महविश के परिवार के लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'