इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ललितपुर! भारतीय जनता पार्टी द्वारा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के जनपद आगमन पर अखिल भारतीय पाल महासभा ने भव्य स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हाल में ही क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के शीर्ष नेतृत्व द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर निवासी प्रकाश पाल को बनाया गया है। कल उनके जनपद आगमन की तैयारी जैसे ही अखिल भारतीय पाल महासभा को हुई, संगठन ने उनके प्रथम आगमन पर इतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां आरंभ कर दी, साथ ही कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाने के साथ ही उनकी जनपद की सीमा झररघाट पहुंचकर ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। उनके कई घंटे प्रतीक्षा के बाद कार्यकर्ताओं के जोश में कोई कमी नहीं आयी। लगभग सायं 7 बजे झररघाट पर पहुंचने कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते उनका स्वागत किया। इसके पश्चात उनका स्वागत तालबेहट, टोल प्लाजा, मंडी के पास आदि स्थानों पर स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर बीके पाल, इंजीनियर सीएल पाल, गंगाचरण पाल, कुंदन पाल पत्रकार, हाकम पाल, संतोष पाल, रामेश्वर पाल सिमरिया जिला मीडिया प्रभारी, रमेश पाल उपाध्यक्ष, नाथूराम पाल सुनोरा, नाथूराम पाल महरौनी, वीरपाल बघेल, मलखान पाल बसवा, चंदन पाल ,उमेश पाल, बाबूलाल पाल, तिलक सिंह पाल, कोमल पाल, रोहित पाल, महेश पाल ठेकेदार, सरमन पाल कचरोदा, बीरनपाल नेताजी, महेश ग्वाला, नितिन ग्वाला, भानू प्रताप पाल टपरियन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Today Warta