देश

national

जिले भर में मनाई जाएगी राजमाता आहिल्याबाई होल्कर की जयंती

Monday, April 3, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

शोभायात्रा के साथ मेधावी-छात्र छात्राओं, समाजसेवियों का सम्मान समारोह, स्मारिका का विमोचन होगा

 कैबिनेट मंत्री शैतान सिंह पाल समारोह के मुख्य अतिथि होंगे

ललितपुर। अखिल भारतीय पाल महासभा जनपद शाखा ललितपुर  की बैठक पाल समाज मंदिर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री नाथूराम पाल महरौनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें 31 मई 2023 को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती जनपद में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेधावी छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों का सम्मान समारोह के साथ स्मारिका का प्रकाशन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश पाल ने बताया कि अखिल भारतीय पाल महासभा की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चला रही है। इसी श्रंखला में प्रत्येक जिले में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि जनपद ललितपुर में 31 मई को मेधावी छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों का सम्मान समारोह आयोजित किए जाएं। जिससे हमारे समाज के बच्चे भी अन्य समाज के बच्चों की भांति शिक्षक रुप से आगे बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को विस्तृत रूप से आयोजित करने हेतु ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी को दिशा निर्देश दिए जाएं।

जिला अध्यक्ष इंजीनियर बीके पाल ने बताया कि अखिल भारतीय पाल महासभा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी 31 मई को आयोजित किया जाना है। इस मौके पर सभी प्रकोष्ठो को विधिवत रूप से शपथ ग्रहण कराई जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की है, कि जो भी लक्ष्य दिए गए हैं उन्हें 30 अप्रैल तक पूर्ण कर ले, जिससे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा सके। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शैतान सिंह पाल जी मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया जाएगा।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपूरचंद पाल एडवोकेट ने बताया कि पिछले वर्ष अहिल्याबाई होल्कर की जयंती जिला स्तर पर आयोजित की गई थी। लेकिन इस बार 31 मई को ललितपुर में फिर ब्लॉक स्तर पर, तहसील स्तर पर समारोह का आयोजन किया जाना चाहिए। इस प्रस्ताव का सर्व समिति से स्वागत किया गया तथा प्रत्येक ब्लाक स्तर पर आयोजन का निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से 31 मई को मेधावी छात्र-छात्राओं समाजसेवियों का सम्मान समारोह कार्य करने का शपथ ग्रहण स्मारिका का विमोचन आदि कार्यक्रम आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया बैठक में इंजीनियर सीएल पाल जिला कोषाध्यक्ष, गंगाचरण पाल, हाकम पाल शिक्षक, वीरपाल बघेल, मलखान पाल बसवा, प्रेमनारायण पाल एडवोकेट उपाध्यक्ष, तिलक सिंह पाल ब्लॉक अध्यक्ष, बाबूलाल पाल, मुन्ना लाल पाल, चंदन पाल, उमेश पाल, तुलसीराम पाल ठेकेदार, महेश पाल, सरवन पाल कचनोदा, दयाली टोरिया, बाबूलाल पाल, मनु पाल, भजन,हरनाराण पाल बाबूजी, हरप्रसाद पाल सिलावन, भानु प्रताप पाल कंचनपुरा, जय सिंह पाल बीडीसी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन मीडिया प्रभारी रामेश्वर पाल सिमरिया ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'