मोहम्मद जमाल
बैठक की अध्यक्षता जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सिद्धनाथ तिवारी ने की तथा बैठक का संचालन जिला जर्नलिस्ट क्लब के महामन्त्री सौरभ मिश्र ने किया। बैठक का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दिवंगत पत्रकारों को एक मिनट का मौन रख उन्हे श्रद्धांजलि दी गयी। इसके पश्चात जिला पत्रकार संघ एवम् जर्नलिस्ट क्लब का दिवर्षीय चुनाव सम्पन्न हुआ। सर्व सम्मति से जिला पत्रकार संघ का अध्यक्ष सिद्धनाथ तिवारी को तथा महामन्त्री सलिल कुमार मिश्र को अगले 2 वर्ष के लिये चुना गया । इसी क्रम में जर्नलिस्ट क्लब का अध्यक्ष अबरार हुसैन को तथा महामन्त्री सौरभ मिश्र को चुना गया। जिला पत्रकार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामशंकर सिंह चौहान, नरेन्द्र अवस्थी एडवोकेट , बच्चनलाल पाण्डेय को चुना गया। श्रीराम पाण्डेय को वरिष्ठ मन्त्री तथा राजकिशोर शुक्ल, मनोज अवस्थी,गौरव अवस्थी, भूपेन्द्र दीक्षित, मनोज पाण्डेय को मन्त्री जिला पत्रकार संघ तथा मो जमाल विवेक पाण्डेय, आशीष तिवारी, शिव कुमार शर्मा ‘ छुटकके’ , अमित कुमार सोनी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, श्याम मनोहर बाजपेयी को मन्त्री बनाया गया। संगठन मन्त्री पद पर पवन त्रिवेदी, उमेश चन्द्र मिश्र, संतोष द्विवेदी , जगदीश शरण, गणेश शंकर मिश्र तथा सायुक्त मन्त्री पद पर अश्वनी कुमार अवस्थी , सतीश पाण्डेय को चुना गया संगठन के प्रवक्ता पद पर राकेश कुमार शुक्ल उर्फ राजू तथा कोषाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार अवस्थी का चयन किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में संचालक सौरभ मिश्र ने सभी चुने गये पदाधिकारियों को शुभमनाये दी तथा उनसे कर्तव्य निर्वहन करने की अपील की।