देश

national

दबंगों ने दंपती को पीटकर किया घायल

Wednesday, April 26, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। चरवा थाने के हरदुआ खास गांव में बुधवार सुबह रंजिश में दबंगों ने दंपती को पीट दिया। घायल दंपती ने थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बड़ी गौहानी गांव निवासी युवक मजदूरी करता है। उसकी पत्नी ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी बेटी को गांव का एक युवक भगा ले गया था। शिकायत के बाद आरोपित को जेल भेजा गया। अब वह जेल से छूटकर जमानत पर आया है। उसकी बेटी का इसी सम्बंध में मंगलवार को न्यायालय में बयान देना था। किशोरी ने युवक के खिलाफ बयान दर्ज कराया। इसी बात से आरोपित नाराज हो गया। महिला के अनुसार बुधवार सुबह वह अपने पति के साथ मजदूरी करने ईंट भट्ठा जा रही थी। इसी दौरान आरोपित युवक अपने एक साथी के साथ उनके पास पहुंचा और पक्ष में बयान न देने को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर दंपती की पिटाई कर दी। इससे दोनों को काफी चोटें आई। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल दंपती ने थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'