देश

national

आम नागरिकों के लिए हमेशा खुला रहेगा हमारा कार्यालय-डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल*

Sunday, April 2, 2023

/ by Today Warta



कमल सिंह

बांदा/ डीएम का दुर्गा शक्ति नागपाल ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के लिए हमेशा हमारा कार्यालय खुला रहेगा। शासन की प्राथमिकता वाले कार्य व योजनाओं को धरातल तक पहुंचायेंगे।

अमृत विचार। नवागन्तुक जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने रविवार को कोषागार कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बुन्दलेखण्डवासियों की सेवा करने का अवसर मिला है। शासन की सभी प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं को धरातल तक पहुंचाया जायेगा तथा जन शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जायेगा। 

जिलाधिकारी श्रीमती नागपाल ने कहा कि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम नागरिक एवं जरूरतमंदों के लिए हमारा कार्यालय हमेशा खुला है। जनता सीधे उनसे सम्पर्क कर अथवा दूरभाष के द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत करा सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिये जनता दर्शन में सभी अधिकारी निरन्तर उपलब्ध रहेंगे।

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल इससे पूर्व विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद पर कार्य करने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रही हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कोषागार कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सुरभि शर्मा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'