देश

national

निकाय चुनाव: लखनऊ से दिल्ली तक टिकट के लिए दौड़ लगा रहे दावेदार

Wednesday, April 12, 2023

/ by Today Warta



निकाय चुनाव को लेकर जिले में दिसंबर 2022 से हलचल मची है लेकिन दो दिन पहले आचार संहिता लगने के बाद इसमें और तेजी आई। बदायूं नगर पालिका सीट महिला के लिए आरक्षित है, इस सीट पर काबिज होने के लिए कई चेहरे चुनाव मैदान में आने को तैयार हैं। टिकट के लिए सबसे ज्यादा घमासान भाजपा में है। आचार संहिता लगते ही चुनावी माहौल लगातार गमार्ता जा रहा है। टिकट के लिए दावेदारों ने भी भागदौड़ तेज कर दी है। पार्टी जिला मुख्यालय से लेकर हाईकमान तक दबाव बनाने के लिए जोड़तोड़ की जा रही है। इसके लिए राजनीतिक और जातिगत समीकरणों को अपने हिसाब से पेश किया जा रहा है। निकाय चुनाव को लेकर जिले में दिसंबर 2022 से हलचल मची है लेकिन दो दिन पहले आचार संहिता लगने के बाद इसमें और तेजी आई। बदायूं नगर पालिका सीट महिला के लिए आरक्षित है, इस सीट पर काबिज होने के लिए कई चेहरे चुनाव मैदान में आने को तैयार हैं। टिकट के लिए सबसे ज्यादा घमासान भाजपा में है।भाजपा से टिकट के दावेदारों में सबसे ज्यादा वैश्य और ब्राह्मण वर्ग के लोग हैं। इनमें मौजूदा और पूर्व विधायक की पत्नी व पुत्रवधू, मौजूदा व पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी व बेटी भी शामिल हैं। कुछ ऐसे चेहरे भी हैं जो 10 साल से जनता के बीच रहकर पार्टी के लिए निष्ठा से काम कर रहे हैं। हर कोई अपने परिवार के रसूख और बड़े नेताओं से संपर्कों के सहारे टिकट की जुगत में है। इधर, कांग्रेस से अब तक सिर्फ एक ही नाम सामने आया है। बसपा से भी करीब पांच महिलाओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। सपा से एक पूर्व विधायक की पत्नी समेत करीब आधा दर्जन दावेदार हैं। हालांकि सपा से किसी मुस्लिम महिला के ही चुनाव मैदान में आने की बात कही जा रही है। कुछ दावेदार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सीधे संपर्क में है। हालांकि उन्होंने अपना आवेदन जिला स्तर पर भी दिया है लेकिन सपा से टिकट किसको मिलेगा, यह हाईकमान ही तय करेगा।  दावेदार अपनी उपलब्धियों को गिना रहे हैं। संगठन में किन-किन पदों पर काम किया और कब कहां रहे, इसका पूरा ब्योरा नेतृत्व को दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स को भी गिना रहे हैं। सपा में मेयर पद के लिए सात आवेदन हुए हैं। इसमें विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल व फरीदपुर के पूर्व विधायक वियज पाल सिंह के नाम भी शामिल हैं।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'