देश

national

पोल से टकराकर अप्पे से भिड़ा कंटेनर, चालक जख्मी

Saturday, April 1, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। हाईवे पर कोखराज के कसिया गांव के समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गया। इसके बाद सामने से आ रहे अप्पे से भिड़ गया। दुर्घटना में अप्पे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कनेंटर के केबिन में आग लग गई। आसपास के लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का उपचार चल रहा है। प्रयागराज की ओर से शुक्रवार की रात कानपुर जा रहा कंटेनर कोखराज के कसिया गांव के समीप सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गया। इसके बाद सामने से आ रहे अप्पे से भिड़ गया। दुर्घटना के बाद बिजली आपूर्ति चल रही थी। इससे ट्रक के केबिन में आग लग गई। वहीं अप्पे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने आग बुझाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल अप्पे चालक मुकेश निवासी संत रविदास नगर भदोही को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां घायल की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना के बाद से चालक के परिजनों का हाल बेहाल है।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'